फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The nephew shot at the deputy manager of the Ordnance Factory, Gambhir

ऑर्डिनेंस फैक्टरी की डिप्टी मैनेजर को भांजे ने मारी गोली, गंभीर

Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The nephew shot at the deputy manager of the Ordnance Factory, Gambhir
पुरवा (उन्नाव)। कार्तिक पूर्णिमा पर संत मीता साहिब के समाधि स्थल पर वार्षिक मेले में परिवार के साथ आईं कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की सहायक प्रबंधक पर उसके भांजे ने तीन गोलियां दाग दीं। गले और सिर में तीन जगह छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई। भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। प्रबंधक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रायबरेली, खीरो के गांव डुकनहा निवासी चंद्रभान कुशवाहा की पत्नी अमित कुशवाहा (38) कानपुर, अर्मापुर की ओईएफ में सहायक प्रबंधक हैं। अमित वहीं ऑफीसर्स कॉलोनी में रहती हैं। पति चंद्रभान आर्मी में सिग्नल कोर में इंजीनियर हैं और वर्तमान में गुवाहाटी में तैनात हैं।
विज्ञापन

पति-पत्नी में विवाद होने से तीन साल से रायबरेली न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। अमित का मायका उन्नाव सदर कोतवाली के सिविल लाइन पश्चिम खेड़ा में हैं। पिता स्व. गुुरुचरन कुशवाहा, पुरवा कस्बा स्थित संत मीता साहिब समाधि स्थल के ग्रंथी थे। इससे परिवार के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल दर्शन करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अमित अपनी मां विजयलक्ष्मी, भाई विजय, निर्विकार व अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों से दर्शन करने आई थीं। दो समाधि स्थल होने से परिजन सीओ कार्यालय के सामने वाले समाधि स्थल पर दर्शन करने के बाद करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे समाधि स्थल पर जाने के लिए कार में बैठ रहे थे।
तभी दोपहर करीब 2:30 बजे हेलमेट लगाए आए बाइक सवार युवक ने अमित पर दो तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। पास स्थित सीओ कार्यालय से पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पकड़े गए युवक को उनके हवाले कर दिया। गोली मारने वाला युवक, कानपुर की बिल्हौर कोतवाली के सांभीपुर गांव निवासी गोकुल कुशवाहा, अमित के पति चंद्रकांत का भांजा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

-------------------
पारिवारिक विवाद की आशंका
जिला अस्पताल में नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने अमित के बयान दर्ज किए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने भी अस्पताल पहुंच कर उनसे बात की। इसके बाद उन्हें कानपुर रेफर किया गया। एसपी ने बताया कि महिला के भांजे ने गोली मारी है। पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed