{"_id":"6740d8b2611955dac109e2a4","slug":"the-municipal-chairman-found-five-sanitation-workers-absent-during-inspection-unnao-news-c-221-1-sknp1054-123074-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नगर पालिका अध्यक्ष को निरीक्षण में पांच सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नगर पालिका अध्यक्ष को निरीक्षण में पांच सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्षा ने वार्ड 10 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पांच सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी पर कार्रवाई करने का निर्देश सफाई निरीक्षक को दिया।
नगर पालिका के वार्ड 10 जवाहर नगर के रहने वाले लोगों ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वार्ड में सफाई सहित कई व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। इस पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा जवाहर नगर पहुंचीं। यहां उन्होंने गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कलक्टरगंज फाटक के पास गंदगी और जलभराव मिला। इसके अलावा सड़काें पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली।
यहां तैनात 15 सफाई कर्मियों में केवल 10 ही मौके पर मिले। इस पर अध्यक्षा ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और अनुपस्थित मिले कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यक्षा ने बताया कि निरीक्षण में कई सड़क पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली है। वहीं नालियां भी गंदी पाई गई। इसके अलावा अनुपस्थित पाए गए सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।