फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The mobile location of the infected was found between the in-laws from the village

गांव से ससुराल के बीच ही मिली संक्रमित की मोबाइल लोकेशन

Sun, 03 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mobile location of the infected was found between the in-laws from the village
उन्नाव के गंजमुरादाबाद के ब्योली इस्लामाबाद में संक्रमित के परिवार के लोगों को एंबुलेंस से आइसो - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ के नर्सिंगहोम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके गांव बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ब्योली इस्लामाबाद में दहशत फैल गई। संक्रमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गांव कब आया और इसके बाद कहां-कहां गया, इसकी जांच के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाली। मोबाइल लोकेशन के अनुसार संक्रमित कर्मचारी अपने गांव और ससुराल के अलावा अन्य कहीं नहीं गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार संक्रमित कर्मचारी 15 मार्च 2020 को अपने गांव ब्योली इस्लामाबाद से लखनऊ स्थित नर्सिंगहोम पहुंचा। इसके बाद वह 30 अप्रैल को सुबह 6 बजे गांव पहुंचा। एक घंटा गांव में रुकने बाद वह 7 बजे बांगरमऊ स्थित अपनी ससुराल आया। यहां एक घंटा रुकने के बाद फिर गांव चला गया। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि संक्रमित युवक अपने गांव और ससुराल के अलावा कहीं नहीं गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव ब्योली इस्लामाबाद निवासी युवक की ससुराल कांशीराम मोहल्ले में है। यहां भी उसने पत्नी और बच्ची से मुलाकात की थी। जिस पर पुलिस ने एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली मोहल्ले की गली के साथ हरदोई-उन्नाव मार्ग के कुछ हिस्से के साथ संडीला मार्ग से मोहल्ला नौनिहाल गंज को जाने वाली गलियों को सील किया है। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि परिजनों को आइसोलेट करने के साथ रास्तों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोराना संक्रमित मिले ब्योली इस्लामाबाद निवासी संक्रमित युवक का संयुक्त परिवार है। बड़ा भाई गुड़गांव में नौकरी करता है। डेढ़ महीने पहले वह भी घर लौटा था। लेकिन ग्राम प्रधान ने उसे गांव के बाहर 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया था। उसके बाद उसे घर जाने को मिला था। ब्योली इस्लामाबाद निवासी युवक के शनिवार सुबह घर पहुंचने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम प्रधान को बताया था। ग्राम प्रधान ने एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के बनाए गए कंट्रोल रूम पर जानकारी दी थी। ब्योली इस्लामाबाद में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. बीके गुप्ता के साथ गंजमुरादाबाद व ब्योली इस्लामाबाद पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव, डॉ. रमन व डॉ. दिनेश की ड्यूटी लगाई थी। जिनकी देखरेख में आशा कार्यकर्ता लोगों की जांच कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed