{"_id":"57b36e164f1c1be1706ead9e","slug":"the-minister-of-basic-education-to-hear-the-angry-student-multiplication-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री का चढ़ा पारा जब कक्षा तीन का छात्र नहीं सुना पाया पहाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री का चढ़ा पारा जब कक्षा तीन का छात्र नहीं सुना पाया पहाड़ा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 21 Aug 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
हसनगंज प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षामंत्री सुबह 9:30 बजे हसनगंज प्राथमिक स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा तीन के छात्र से 18 का पहाड़ा सुना। लेकिन वह नहीं सुना सका। इस पर उनका पारा चढ़ गया।
प्रधान टीचर प्रेमचंद्र को शिक्षा की गुणवत्ता सुधरने के निर्देश दिए। छात्र उपस्थित रजिस्टर देखा तो पंजीकृत 69 में 32 छात्र उपस्थित मिले। छात्र संख्या कम देख उनका पारा चढ़ गया। बीईओ को निर्देश दिए कि निरीक्षण करने के दौरान गुणवत्ता भी चेक किया करो।
उसके बाद वह उच्च प्राथमिक स्कूल पहुंचे। यहां भी व्यवस्था तो ठीक थी लेकिन छात्र संख्या 66 में सिर्फ 26 थी। यहां भी वह नाराज दिखे और प्रधान टीचर कमलेश कुमारी को हिदायत दी कि यदि दोबारा ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षामंत्री ने बीएसए दीवान सिंह को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता सही नहीं है। इसमें सुधार किया जाए। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगभग आधा घंटे रुकने के बाद वह कानपुर के लिए रवाना हो गए।
.