फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The main accused in the kidnapping and assault of the narrator was sent to jail.

Unnao News: कथावाचक के अपहरण और मारपीट का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

Mon, 13 Apr 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the kidnapping and assault of the narrator was sent to jail.
नवाबगंज। सोहरामऊ के रसूलपुर में कथावाचक को अगवा कर लखनऊ ले जाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर निवासी कथावाचक अवधेश कुमार लोधी 30 मार्च को रसूलपुर गांव में कथा कहने आए थे। छह अप्रैल को कथा का समापन हो गया था। पीड़ित कथावाचक के अनुसार, कथा समापन की रात तय रकम 30 हजार रुपये मांगे तो अनूप द्विवेदी और मनीष पांडेय ने गाड़ी में बैठाया था और आश्रम में चलकर रुपये देने की बात कही थी। बाद में यह लोग कार से लखनऊ लेकर चले गए थे। वहां शराब पीने के बाद मारपीट की थी। किसी तरह से वहां से बचकर मोहनलालगंज में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचा, तब जान बची। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि कथावाचक की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अनूप द्विवेदी को जेल भेजा गया है।

--
चढ़ावा कम मिलने से नाराज थे कथावाचक
कथा आयोजक छोटू सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को चढ़ावा कम मिलने से अवधेश नाराज हो गए थे। उन्होंने खुद व्यास गद्दी पर बैठने के बजाय अपने शिष्य से कथा करवाई थी। इस पर सभी लोगों ने नाराजगी भी जताई थी। आयोजक के मुताबिक, रात उनकी मां श्यामा सिंह ने अवधेश को 4500 रुपये भी दिए थे और अनूप द्विवेदी व मनीष पांडेय के साथ जाने से मना किया था लेकिन वह नहीं माने और उनके साथ कार में बैठकर चले गए थे। आयोजक ने यह भी बताया कि विवाद के बाद 10 अप्रैल को गांव में शांतिपूर्वक भंडारा संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed