{"_id":"642b2c68e9209850ba0858a6","slug":"the-jam-got-entangled-for-hours-in-the-race-to-get-out-first-unnao-news-c-12-1-161633-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पहले निकलने की होड़ में घंटों उलझ गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पहले निकलने की होड़ में घंटों उलझ गया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह हुए हादसे के बाद वाहन चालकों में जल्दी निकलने की होड़ ने जाम को ऐसा उलझाया कि पांच घंटे तक जूझना पड़ा। इस दौरान कई वीआईपी भी फंसे। नौकरी-पेशा लोग भी समय पर नहीं पहुंच पाए। दही थाना और यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों पसीना बहाना पड़ा।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर दो डंपरों में टक्कर के बाद एक डंपर में आग लगने पर तेज लपटें और धुआं होने से दोनों लेन पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। करीब एक घंटे बाद आग बुझ जाने के बाद दोनों तरफ के वाहनों को लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से निकाला जाने लगा। इस दौरान पहले निकलने की होड़ में कई वाहन डिवाइडर फांदकर गलत लेन में जाने लगे तो कुछ दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश में आड़े तिरछे हो गए। इससे जाम उलझ गया।
कई वीआईपी और कुछ एंबुलेंस फंसे होने की सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। करीब पांच घंटे बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो पाया। जाम में फंसे लोगों में लखनऊ के कृष्णानगर निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि वह कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार को छुट्टी होने से वह घर चले गए थे।
विज्ञापन
सुबह समय से निकले थे, लेकिन जाम लगा होने से वह समय पर नहीं पहुंच पाए। कानपुर किदवई नगर निवासी शिवांक शर्मा, रामादेवी निवासी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि वह दोनों लखनऊ में एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में काम करते हैं। रविवार को घर आ गए थे। सोमवार सुबह ऑफिस पहुंचना था लेकिन जाम के कारण देर हो गई।