{"_id":"34fd649ebeac74f9b11aafd94c104454","slug":"the-inspection-of-the-center-aanganbadi-pd-mgrwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी ने मगरवारा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी ने मगरवारा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने अपने गोद लिए गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें दो बच्चे कुपोषित मिले। वहीं पंजीकृत बच्चों में केंद्र पर सिर्फ आधे बच्चे ही उपस्थित मिले। पीडी ने सभी बच्चों का अपने सामने ही वजन कराया। साथ ही सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीडी डीआरडीए रामकृपाल चौधरी को केंद्र में 58 बच्चों में 29 ही मिले। ग्रोथ चार्ट के आधार पर 2 बच्चे कुपोषित मिले। परियोजना निदेशक ने कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर इलाज कराने के निर्देश दिए। पीडी को केंद्र का शौचालय टूटा मिला। इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब मिलने पर पीडी ने उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। पीडी को केंद्र में सफाई कर्मचारी भी उपस्थित नहीं मिला। सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को पोषक आहार देने के आदेश दिए।
विज्ञापन