{"_id":"604e40cc8ebc3e8c942f1093","slug":"the-house-of-four-houses-burnt-by-fire-unnao-news-knp617623946","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
अग्नि पीड़ित से जानकारी लेते एसडीएम बांगरमऊ।
- फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। अचानक लगी आग में चार घरों की हजारों रुपये की संपत्ति जल गई। अग्निकांड में तीन बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर एसडीएम ने जल्द ही शासन से मिलने वाली मदद को दिलाने का आश्वासन दिया।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ग्राम निहालीखेड़ा में रविवार दोपहर डेढ़ बजे हीरालाल पुत्र भोला के घर में आग लग गई। आग में तीन बकरियों की भी जल कर मौत हो गई। वहीं, दो साइकिल, अनाज व कपड़ा आदि भी जल गया।
ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते तब तक आग ने इंद्राणी पत्नी स्व. अयोध्या प्रसाद, राम विलास पुत्र राजनारायण एवं जानकी पुत्र लल्लू के घरों को भी चपेट में ले लिया। जानकी की दो साइकिल के साथ सभी के घरों में अनाज, कपड़ा सहित हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सांत्वना दी। साथ ही आग में हुई क्षति का आकलन कराकर शीघ्र ही शासन द्वारा मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर कमलेश सिंह, नरेश कुमार व राजकुमार सिंह भी मौजूद रहे।