{"_id":"5873d6594f1c1b1529ba9046","slug":"the-head-you-will-be-delivering-to-the-booth-divyanga-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को बूथ पहुंचाने वाले प्रधान होेंगे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग को बूथ पहुंचाने वाले प्रधान होेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
officers taking meeting
- फोटो : बैठक में मौजूद अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम सदर मेधा रूपम ने सोमवार को तहसील सभागार में बताया कि 19 फरवरी मतदान के पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक-एक वोट की अहमियत बता समाज के हर तपके को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम ने लोकतंत्र के महापर्व में निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के प्रति जागरूकता लाने को सभी की जिम्मेदारी बताई। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को शहर से गांव तक सौ फीसदी वोटिंग के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने दिव्यांगों को बूथ तक पहुंचाने के लिए खास तौर पर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिस पोलिंग बूथ पर दिव्यांग सबसे ज्यादा मतदान करेंगे। वहां के ग्राम प्रधान को सम्मानित करने की बात कही। दो दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत मंगलवार (आज) सुबह 10 बजे सदर तहसील से होगा। तहसील से दोस्तीनगर, रऊकरना, ऐरा भदियार, परियर, शंकरपुर सरांय, पिंडोखा चौराहा, शुक्लागजं, मगरवारा, आदर्श नगर चौराहा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जाएगा। बुधवार को भतांवा पूरानिस्पंसारी, मुलुक उर्फ गडार, रूपऊ, दही चौकी, आवास विकास समेत अन्य स्थानों पर जागरूकता रैली निकलेगी।
एसडीएम ने शिक्षकों को दिलाया संकल्प
बांगरमऊ। ब्लाक समन्वय केंद्र पर एसडीएम इंद्रसेन यादव ने ब्लाक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक की। एसडीएम ने शिक्षकों से पोलिंग बूथों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। साथ ही खामियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। समीक्षा बैठक के शिक्षकों को संकल्प दिलाया कि मतदान में सभी की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करने को जागरूक किया।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
बांगरमऊ। कस्बे के कानपुर पब्लिक इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनाथ कनौजिया ने कहा कि हर किसी का मतदान करना पहला अधिकार व दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए जागरुक किया। गोष्ठी को गोपाल पटेल, सुंदर चौरासिया, श्यामू, रंजीत निषाद, पप्पू कनौजिया ने भी मतदान की अहमियत गिनाते हुए लोगोें को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
पहले करें मतदान, बाद में अन्य काम
महाबोधि मेमोरियल एजूकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को दो स्थानों पर मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। क्षेत्र के ग्राम जगटापुर स्थित कानपुर पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामनाथ कनौजिया ने कहा कि सबसे पहले मतदाताओं को पहले मतदान के लिए बूथों पर जाना चाहिए। कहा कि यदि हम अन्य कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो चाहकर भी हम अच्छे जनप्रतिनिधि नहीं चुन सकेंगे। इस गोष्ठी में प्रेमसागर पटेल. सुलेख पटेल, गोपाल पटेल, अमरेश पटेल आदि ने भी विचार रखे। इसी प्रकार ग्राम सुल्तानपुर में शहीद कैलाश यादव के स्मारक स्थल पर भी गोष्ठी हुई। इसमें अवधेश यादव, रीतेश कुमार, रामशंकर, फारुख, बसंत कुमार, द्वारिका प्रसाद, रामबक्श, सतीपाल, गिरिजेश यादव और विनय यादव मौजूद रहे।