{"_id":"582f55514f1c1bf23c8ffaf0","slug":"the-head-of-the-bank-has-deposited-8-8-million-rupees-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने बैंक में जमा कराए सौ-सौ के 8.8 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने बैंक में जमा कराए सौ-सौ के 8.8 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बैंक खाते में सौ-सौ के नोटों की गड्डियां जमा करते ग्राम प्रधान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां आम जनता नोट बंदी के बाद छोटी करेंसी को लेकर बेहद परेशान है, वहीं दूसरी ओर जनता की इस समस्या को कम करने के लिए एक प्रधान ने अपने खाते में सौ-सौ के 8.80 लाख रुपये की नकदी जमा कराई है।
विकासखंड बीघापुर क्षेत्र के किराना व्यवसायी व गांव पाही हरदों के प्रधान राजकिशोर गुप्ता ने पीएनबी के अपने खाते में सौ-सौ रुपये के 8.80 लाख रुपये की धनराशि जमा की। उनका कहना है कि इससे छोटी करेंसी की किल्लत झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। प्रधान की इस पहल से जहां बैंक के अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित हुए वहीं बैंक में पैसा निकालने वालों ने भी फुटकर रुपये पाकर व्यापारी के योगदान की सराहना की।
शाखा प्रबंधक अनिल बाजपेई ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगर कस्बे के व्यापारी खुदरा रुपये बैंकों में जमा करने की पहल करें तो क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंदों को रुपये आसानी से मिल सकेंगे। ग्राम प्रधान के इस कार्य की मगरायर के पूर्व प्रधान बृजकुमार अवस्थी, इंदेमऊ निवासी रामदूत विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह, कमलापति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र दीक्षित, व्यापारी जयशंकर शर्मा व देवशरण विश्वकर्मा सराहना की है।