फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The fire in the roof, the child's death

छप्पर में लगी आग, बच्चे की मौत

Sat, 18 Mar 2017 12:37 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Sat, 18 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
The fire in the roof, the child's death
ग्लास फैक्ट्री में आग लग गई।
मौरावां थानाक्षेत्र में संदिग्ध हालात में घर के छप्पर में आग लग गई। घर के चबूतरे पर मौजूद पांच साल के बच्चे पर जलता हुआ छप्पर गिर गया। आग से हजारों की गृहस्थी भी राख हो गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी लेकिन दमकल डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के गांव पत्योला दासी के मजरा मुसकापुर निवासी श्यामू के घर के छप्पर में शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। घटना के समय श्यामू का पांच साल का बेटा सचिन घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहा था। अन्य परिजन पड़ोस में ही एक घर में होली मिलने गए थे। आग से छप्पर जलने लगा। श्यामू व मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक जलता हुआ छप्पर बच्चे पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची थी। आग की चपेट में आने से बच्चे की मौत की सूचना पर तहसीलदार संगमलाल गुप्ता व एसओ दिनेशचंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्यामू ने बताया कि सचिन पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed