{"_id":"6748b5d259b306ba710781fd","slug":"the-final-will-be-between-unnao-and-lucknow-unnao-news-c-221-1-uno1001-123315-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव और लखनऊ के बीच होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव और लखनऊ के बीच होगा फाइनल
विज्ञापन
उन्नाव। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पुलिस विभाग की अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को उन्नाव और लखनऊ की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होगा।
गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ और अयोध्या के बीच हुआ। अयोध्या की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 6.5 ओवर में सिर्फ 19 रन ही बना सकी। लखनऊ के तेज गेंदबाज राहुल विश्वकर्मा ने सात और पंकज यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 2.5 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। लखनऊ टीम के खिलाड़ी राहुल विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच लखीमपुर खीरी और उन्नाव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर खीरी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए। सर्वाधिक 37 रन विनोद यादव ने बनाए। उन्नाव की तरफ से बॉलिंग करते हुए अमित पवार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्नाव ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। गजेंद्र ने 66 और प्रशांत यादव ने 37 रनों की पारी खेली। गजेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद ने बताया कि 29 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुबह 10 बजे से उन्नाव और लखनऊ टीम के बीच खेला जाएगा।