फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The expression of wisdom of Unnao echoed at the state level

राज्य स्तर पर गूंजी उन्नाव की प्रज्ञा की अभिव्यक्ति

Mon, 13 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The expression of wisdom of Unnao echoed at the state level
उन्नाव सिविल लाइन स्थित आवास पर अपनी भारती शुक्ला व नाना मोहनलाल मिश्र के साथ प्रज्ञा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला स्तर से राज्य स्तर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहुंचना और टॉप थ्री में स्थान पाना उतना मायने नहीं रखता जितना कि यह कि इस प्रतिस्पर्धा में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। यह कहना है श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगता में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाली प्रज्ञा शुक्ला का। उन्होंने बताया कि अमर उजाला के विचार प्रवाह से उन्हें बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिला है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस निवासी व डीएसएन कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रज्ञा शुक्ला ने आगरा में संपन्न हुई राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिता देवदत्त शुक्ला पेशे से अधिवक्ता हैं और मां भारती शुक्ला गृहणी हैं। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। प्रज्ञा ने बताया कि अमर उजाला की इस पहल की जितनी तारीफ की जाए कम है। बताया कि इसमें प्रतिभाग करके काफी कुछ जानने को मिला, लोगों से मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन

अपने विचारों की अभिव्यक्ति का मौका मिला। बताया कि हम जो जानते, समझते या बोलते हैं उसमें बहुत कुछ ऐसा होता है जो हमसे कहीं न कहीं छूट जाता है। लोगों को सुनने का मौका मिलता है तब समझ आता है कि हमसे कौन सा दृष्टिकोण था जिससे हम अनजान थे। प्रज्ञा ने बताया कि वह परास्नातक करने के बाद नेट (एनईटी) की तैयारी करेंगी। बेटी की सफलता पर मां और पिता ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed