{"_id":"5f2b01208ebc3e3d2129876b","slug":"the-district-magistrate-did-a-surprise-inspection-of-the-control-room-unnao-news-knp575242881","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार ने मंगलवार शाम और बुधवार सुबह कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 26 में बनाए गए एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जो भी ऑफ लाइन/ऑनलाइन शिकायतें आ रही हैं उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। कहा कि स्थलीय जांच कराने पर ही उसका निस्तारण समझा जाएगा। बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 0515-2820707 है। जिस पर जरूरतमंद अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार को बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9454417632, अपर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल 9454416660 और प्रभारी चिकित्सा व्यवस्था, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग के मोबाइल नंबर 9450265329 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आत्मा स्वरूप श्रीवास्तव मो.नं. 9919966488 और दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार मो.नं. 9415188101 की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि अग्रिम आदेश तक निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे।