फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The district made a record by planting 47.91 lakh saplings in one day

एक दिन में 47.91 लाख पौधे रोपित कर जिले ने बनाया रिकार्ड

Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
The district made a record by planting 47.91 lakh saplings in one day
नवाबगंज के कुशहरी वन ब्लॉक में पौधरोपण करती नोडल अधिकारी वीके हेकाली झिमोमी,डीएम रवींद्र कुमार ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव/नवाबगंज/हसनगंज। 1 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव के तहत रविवार को जिले में 47.91 लाख पौधे रोपित किए गए। इससे पहले चार जुलाई तक जिले में एक लाख पौधे रोपित किए गए थे। अब कुल 48.91 लाख पौध रोपण होने के बाद जिले में तय लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी जिला वन अधिकारी अनिरुद्ध पांडेय ने दी। वहीं, स्वास्थ्य सचिव व जिले की नोडल अधिकारी वीके हेकाली झिमोमी ने दो स्थानों पर पौधरोपण किया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि जो भी रोपित पौधों का एक साल तक संरक्षण करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों द्वारा कायाकल्प किए गए नारायनपुर प्राथमिक स्कूल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी वीके हेकाली झिमोमी ने कुशहरी, नारायनपुर, बरौना व मूसेपुर में पौधे रोपित किए। बताया कि पौधरोपण 2020-21 के अंर्तगत जिले में 48.91 लाख पौधे रोपित करने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी विभागाें के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक-एक स्थल गोद लेकर पौधों की सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित कराया जाएगा। एक वर्ष बाद सभी रोपित स्थलों का जनपदस्तरीय टीम से निरीक्षण कराया जाएगा। पौधरोपण के दौरान विधायक मोहान बृजेश रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरिशंकरी पौधे का किया गया रोपण
नोडल अधिकारी ने जिस हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) की सम्मिलित पौध का रोपण किया। इसमें हिंदू मान्यताओं के अनुसार, त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास माना जाता है। बरगद का वृक्ष अक्षय सुहाग के रूप में पूजा जाता है। पाकड़ का वृक्ष भी देवताओं द्वारा संरक्षित माना जाता है। वहीं, यज्ञ कार्य के लिए श्रेष्ठ छाया वृक्ष है। पीपल इकलौता वृक्ष है जो 24 घंटे ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। अधिकारियों ने एक ही स्थान पर तीन पौधे (पीपल, पाकड़ और बरगद) रोपे हैं। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ कृपाशंकर, डीडीओ रामउजागिर द्विवेदी व वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का कायाकल्प करने वाले प्रवासियों की तारीफ की
हसनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय में पहुंची सचिव ने रंगरोगन करने वाले श्रमिकों अरुण व कमलेश की तारीफ की। बाद में विद्यालय के साथ न्यामतपुर बरौना व हिलालमऊ में भी पौधरोपण किया। बरौना न्यामतपुर गांव में पांच हजार व हिलालमऊ में 10 हजार पौधों का मनरेगा के मजदूरों से रोपण कराया गया। तालाब में दस हजार रेहू व ग्रास मछली के बच्चे डाले। हिलालमऊ व बरौना गांव में नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी से प्रवासी मजदूरों के वर्तमान समय में क्या और कहा काम करने के बारे में पूछा तो डीएम इसका जवाब नहीं दे सके। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी प्रवासी मजदूरों को काम उपलब्ध कराएं जिससे वह बाहर न जा सके। न्यामत बरौना गांव में घनजीवामृत तैयार कराने के लिए उसमें गोमूत्र व बेसन डाला। बीडीओ केएन पांडेय, तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव, प्रमोद शर्मा, एडीओ पंचायत रतन कुमार, जयकांत मिश्रा, आशीष तिवारी, प्रधान राम जानकी व मृगांक आदि मौजूद रहे।

बांगरमऊ तहसील में एसडीएम ने लगाए पौधे
बांगरमऊ तहसील परिसर में एसडीएम अक्षत वर्मा ने नीम व आम के पौधे लगाए। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य सुमन गुप्ता के निर्देशन 300 पौधे रोपित कर देखभाल करने का संकल्प लिया गया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बीडीओ अमित कुमार सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डा. मुकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ गौरव त्रिपाठी, कोतवाली परिसर में प्रभारी श्याम कुमार पाल ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed