फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dip in the Ganga on Solstice engaged faith

संक्रांति पर गंगा में लगी आस्था की डुबकी

Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
The dip in the Ganga on Solstice engaged faith
taking holy bath - फोटो : taking holy bath

विज्ञापन
 शनिवार को परियर क्षेत्र के सभी घाटों पर मकर संक्रांति के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सभी गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान हो गए। जिसे देखो वही मां गंगा का गुणगान कर रहा था। गंगा स्नान करने के बाद सभी श्रृद्धालुओं ने गंगा किनारे बने मंदिरों में पूजा अर्चना की और फिर सूर्यदेव को अर्ध्य दिया। शनिवार को होने वाले पवित्र गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रृद्धालु शुक्रवार देररात से ही गंगातटों पर पहुंच गए थे। इसके बाद शनिवार तड़के सुबह से ही लोगों ने गंगा स्नान किया और सूर्य देव की भी पूजा की।
 
गंगा किनारे दिनभर चला कीर्तन-भजन
गंगास्नान को पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पहले गंगा किनारे पर कीर्तन-भजन किया और फिर सभी लोग गंगास्नान करने के लिए घाटों की ओर चल दिए। लोेगों ने गंगास्नान के बाद स्थानीय मंदिरों बाबा बलखंडेश्वर व जानकीकुंड के दर्शन किए। इसके बाद ही सभी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

 
स्नानार्थियों से हुई मनमानी वसूली
गंगाघाटों पर जल साफ न होने से कई श्रद्धालुओं ने स्नान के लिए गंगा की मुख्य धारा में स्नान करने का मन बनाया। इसके चलते किनारे से मुख्य धारा तक पहुंचने के लिए लोगों नेे नावों का सहारा लिया। इससे क्षेत्रीय नाविकों ने श्रद्धालुआें से मनमानी वसूली की। लोग नावों से पहली धारा को पार कर मुख्य धारा तक गए और गंगा में स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गंजमुरादाबाद, सफीपुर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। लोगों ने खिचड़ी दानकर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर भक्तों ने नानामऊ घाट पहुंचकर गंगास्नान किया। सफीपुर में भिनकीपुर के हनुमान मंदिर में रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने खिचड़ी खिलाई। फतेहपुर चौरासी के ऊगू में मां काली देवी मंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर अवधेश दीक्षित, अभय पांडेय, अनुज दीक्षित, रमाशंकर तिवारी, मनु शुक्ला, मोनू, सोनू भी मौजूद रहे।


मेमू ट्रेनें न चलने से यात्री परेशान
शुक्लागंज। मकर संक्राति पर मेमू ट्रेनें न चलने के कारण दूर दराज से गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफ ी दिक्कतें उठानी पड़ी। ठंड के कारण भी घाट पर कुछ खास भीड़ नहीं रही।
शुक्लागंज के आनंद घाट, रामविशुन घाट, मिश्रा घाट, कच्चा घाट, चंदन घाट सहित अन्य कई घाटों पर दूर दराज से श्रद्धालु आए। गंगा स्नान करने को बाराबंकी, लखनऊ, इटावा, झीझंक, अकबरपुर सहित आस पास के अन्य जिलों से हजारों लोग आए।  इस बार घाटों से काफ ी दूर गंगा होने के कारण श्रद्धालुओं को दूर चलकर जाना पड़ा।

कच्चा घाट से स्नानार्थी का बैग पार
झीझंक से आए रामकिशन अपने दोस्त राजेश के साथ कच्चा घाट पर एक स्थान पर बैग रख गंगा नहा कर जब लौटा तो बैग गायब था। बैग में दो हजार नगद के अलावा कपड़े और भोजन सामाग्री थी।
चंदन घाट से कार चोरी
शुक्लागंज। गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंदन घाट जाजमऊ में लखनऊ से एक परिवार कार से गंगा स्नान करने यहां आया था। लखनऊ निवासी रामविलास यादव ने बताया कि कार एक किनारे खड़ी कर वह स्नान कर जब लौटे तो उनकी जाइलो कार गायब थी। उन्होंने पुलिस में तहरीर दी है।


मासूम समेत तीन को डूबने से बचाया
गंगाघाट के बालू घाट रेलवे पुल के पास गंगा स्नान कर रहे बुद्धा (30) निवासी कल्लूपुरवा अजगैन का गहरे पानी में चला गया। इस बीच एक नाविक की निगाह पड़ गई। उसने बुद्धा को बचा लिया। इसी तरह से चंदन घाट पर श्याम (7) अपनी बहन रिंकी निवासी श्याम नगर कानपुर परिवार के साथ गंगा नहाने आए थे। नहाते समय बहन का पैर फि सला। मासूम बहन की गोद में था। जिससे दोनों डूबने लगे। जिन्हें पास रहे जाजमऊ निवासी एक गोताखोर ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed