{"_id":"c283f58cd87c47c9ed3b727a60fcaef0","slug":"the-death-of-the-young-man-to-be-vulnerable-to-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-कानपुर पुराना राजमार्ग पर नेहरूबाग के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। इसमें घायल युवक की रास्तें में ही मौत हो गई। जबकि कार चालक के गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालखेड़ा में रहने वाले भरतलाल का 17 वर्षीय पुत्र रिषभ अपने चचेरे भाई मनोज के साथ हैंडपंप लगाने का काम करता है। शनिवार सुबह वह एक हैंडपंप लगाने नेहरू बाग आया था। पंप लगाते समय उसे प्यास लगने पर सड़क पार कर एक होटल में पानी पीने के लिए निकला।
विज्ञापन
उसी दौरान उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार चला रहा विशाल वर्मा (19) पुत्र आर के वर्मा निवासी इंद्रा नगर कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गया।
विशाल के साथ रहे सिंगरोसी निवासी साथी अमन रावत (20) पुत्र राजेश रावत बाल-बाल बच गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोग दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि रिषभ ने अस्पताल गेट पर दम तोड़ दिया जबकि विशाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रिषभ के मौत की सूचना परिजनों को मिलने पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां मां मीनू का रो-रो कर बुरा हाल था।