{"_id":"5b21632c4f1c1ba96e8b7e1b","slug":"the-death-of-a-young-man-crushed-by-truck-brother-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
unnao
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सोहरामऊ थानाक्षेत्र में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। चालक और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीन माह पहले दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार को ट्रक चालक इसी मामले में समझौते की बात कहकर साथ लेकर गया था। जानकारी पर एसपी ने सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई। पीड़ित के भाई की तहरीर पर सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के महनौरा गांव निवासी दयाराम यादव (42) पुत्र गंगाप्रसाद का क्षत-विक्षत शव मंगलवार देर रात रसूलपुर-बीकामऊ मार्ग पर मिला। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटना बताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई दयाशंकर ने बताया कि गांव का दयाकांत पुत्र बाबूशंकर ट्रक चालक है। दयाराम और दयाकांत पहले साथ में ट्रक चलाते थे। लगभग तीन महीने पहले दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दयाराम ने ट्रक छोड़ दिया था। तब से दोनों में तनातनी चल रही थी। मंगलवार को ट्रक चालक दयाकांत इसी मामले में समझौता करने की बात कहकर भाई को घर से ले गया था।
रात लगभग नौ बजे दोनों साथ निकले थे। करीब दो घंटे बाद दयाराम का शव पड़ा मिला। एसओ सुनीता चौरसिया का कहना है कि मृतक के भाई दयाशंकर की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का कहना है कि थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं एसओ ने घटनास्थल तक जाना भी उचित नहीं समझा। मामले की जानकारी एसपी हरीश कुमार को मिलने पर उन्होंने सीओ पुरवा एमपी शर्मा को घटनास्थल पर भेज कर जांच कराई।
विज्ञापन
सीओ एमपी शर्मा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। जांच की जा रही है।