{"_id":"646bb09bc98c03fa2c0d9f76","slug":"the-dead-body-of-the-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-was-found-hanging-in-the-garden-unnao-news-c-12-1-248203-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ससुराल आए युवक का बाग में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ससुराल आए युवक का बाग में फंदे से लटका मिला शव
Mon, 22 May 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 22 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक का बाग में फंदे से लटका मिला शव
परिवार वालों ने बताया मानसिक बीमार, शव लेकर गए
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। अजीजनगर गांव ससुराल आए युवक का सोमवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में गमछे के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक मानसिक बीमार था।
थानाक्षेत्र के नेवादा गांव निवासी नागेंद्र यादव (40) का विवाह चार साल पहले अजीजनगर गांव में हुआ था। रविवार को वह अपनी ससुराल आया था। सोमवार सुबह नौ बजे चरवाहों ने गांव के बाहर चंद्रप्रकाश की आम की बाग में उसका शव गमछे के फंदे से लटका देखा। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बेटा मानसिक बीमार रहता था। उन्होंने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया और शव लेकर घर चले गए। पति की मौत से पत्नी चंद्रावती और दो बेटे बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार के मुताबिक उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
--
लोडर की टक्कर से किसान घायल, गंंभीर
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खादिमअली खेड़ा निवासी राजेश (40) मवेशी लेकर खेतों की ओर जा रहा था। पीखी-सफीपुर मार्ग पर पीखी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर राजेश को टक्कर मारते हुए खंती में जाकर पलट गया। घायल राजेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। (संवाद)