{"_id":"5e877d2c8ebc3e75df755d6f","slug":"the-control-room-is-full-of-complaints-of-food-grains-unnao-news-knp5536062190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोलरूम में अन्न की शिकायतों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोलरूम में अन्न की शिकायतों की भरमार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में आई शिकायतों की जानकारी लेते डीएम रवींद्र कुमार।
- फोटो : UNNAO
केस-1
बिछिया विकासखंड के जरगांव निवासी कुलदीप त्रिवेदी ने शिकायत की है कि उसके गांव में कई लोगों के राशनकार्ड तो बने हुए हैं लेकिन परिवार की कई यूनिट गायब हैं। जिससे लोगों को कम और कुछ को तो अन्न मिल ही नहीं रहा है।
केस-2
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के छतइखेड़ा गांव से कोटेदार द्वारा अन्न न देने की शिकायत पहुंची। इस पर हल्का इंचार्ज राजेश दीक्षित गांव पहुंचे और कोटेदार से बात की। कोटेदार ने बताया कि शिकायतकर्ता का कार्ड ही नहीं बना है।
उन्नाव। कंट्रोलरूम में अन्न की शिकायतों की भरमार रही। यह केस तो बानगी भर हैं। इस तरह की लगभग 40 शिकायतें शुक्रवार को कलक्ट्रेट के कंट्रोलरूम में पहुंची। जिसमें से अधिकांश ने अन्न न मिलने की बात कही। कुछ ने बताया कि जब वह खाद्यान्न लेने कोटे की दुकान पर गए तो उनके घरों के यूनिट के नाम गायब मिले। कंट्रोलरूम प्रभारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जो भी शिकायतें आईं उनमें मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच कराई गई। सभी की समस्या का समाधान कराया गया। बताया कि अब तक 631 ऑफ लाइन व 662 ऑनलाइन शिकायतें आ चुकी हैं। जिसमें 1264 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष बची 29 शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। बताया कि लोग किसी भी प्रकार की समस्या 0515-2820707 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 9454417161 या अपर प्रभारी अरुण कुमार राय के नंबर 9454417164 पर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को डीएम रवींद्र कुमार भी कंट्रोलरूम पहुंचे और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तभी माना जाएगा तब कर्मचारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिले और समस्या का समाधान करें। डीएम ने नामित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया कि अग्रिम आदेश तक निर्धारित समय पर कंट्रोलरूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे।
वहीं डीएम रवींद्र कुमार ने एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी के साथ खाद्यान्न वितरण में लगे सभी नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जो कोटेदार कम तौल या कम यूनिट का अन्न वितरण कर रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं। बताया कि जनपद में अंत्योदय के 114444 के साथ पात्र गृहस्थी में मनरेगा कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व निकाय में पंजीकृत श्रमिकों को अभी एक माह का अन्न निशुल्क दिया जा रहा है। शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के अन्न के लिए शुल्क देना होगा।