फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The commotion in Sahara investors

सहारा इंडिया में निवेशकों ने किया हंगामा

Tue, 05 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 05 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
The commotion in Sahara investors

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौराहा स्थित सहारा इंडिया बैंक में भुगतान न होने पर जम कर हंगामा हुआ। निवेशकों ने बैंक में तोड़फोड़ कर दी। बाद में एजेंटों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

सहारा इंडिया बैंक में निवेशकों के भुगतान में किन्हीं कारणों से विलंब हो रहै है। ग्राहक सहारा के एजेंटों पर भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं। सोमवार को एजेंट एसके तिवारी शहर के गदनखेड़ा निवासी कई ग्राहकों का भुगतान कराने बैंक पहुंचे थे। बैंक मैनेजर मनोज कुमार तिवारी ने रुपये न होने की बात कहते हुए अगले हफ्ते पेमेंट कराने की बात कही। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। आरोप है कि लोगों ने काउंटर तोड़ दिया। उनका कहना था कि पिछले माह पेमेंट के लिए आया तो मैनेजर ने 4 जनवरी को पेमेंट करने की बात कही थी। अब फिर अगले सप्ताह आने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे में ग्राहकों को समझाना मुश्किल हो रहा है। उनका आरोप था कि जब रुपये आते हैं तो खास एजेंटों का पेमेंट कर दिया जाता है अन्य एजेंटों को रुकने का समय दिया जाता है। इससे ग्राहक भी परेशान हैं। सहारा ब्रांच के मैनेजर मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने किसी को कोई समय नहीं दिया था। रुपये आते हैं तो भुगतान किया जाता है। इनके पेमेंट लाखों में थे इसलिए थोड़ा समय दिए जाने की बात कही गई थी। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed