Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The churches lit up with lights, people wished each other Merry Christmas

Unnao News: रोशनी से जगमगा उठे गिरजाघर, एक-दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई

Wed, 25 Dec 2024 08:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
The churches lit up with lights, people wished each other Merry Christmas
उन्नाव। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर गिरिजाघर शाम से रोशनी से जगमगा उठे। जैसे ही रात में घड़ी की दोनों सुई 12 पर पहुंचीं वैसे ही चर्चों में जिंगल बेल की धुन बजने लगी। प्रभू ईशू के जन्मदिवस पर लोगों ने प्रार्थना की। कैरल सिंगिंग में लोगों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। शहर के मैथोडिस्ट सहित अन्य चर्चाें में सैकड़ों मोमबत्तियां एक साथ जगमगा उठीं। ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल’ गीत गूंजने लगा।
विज्ञापन

‘आज पैदा हुआ है मसीहा दुनिया को बताएंगे’ और ‘शोर दुनिया में हो गया, आज पैदा मसीह हो गया’ जैसे गानों ने सभी को प्रभू जन्म की खुशी का अहसास करा दिया।
ईशा मसीह के जन्म की खुशी के गीतों के बाद बाइबिल का पाठ किया गया। साथ ही प्रभू के धरती पर जन्म लेने के उद्देश्य पर विस्तार से बताया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और एक-दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed