फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The campaign to oust BJP should start from Unnao - Ajay Rai

Unnao News: भाजपा भगाओ अभियान की शुरुआत उन्नाव से होनी चाहिए-अजय राय

Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The campaign to oust BJP should start from Unnao - Ajay Rai
फोटो नंबर- 25
विज्ञापन

भाजपा भगाओ अभियान शुरुआत उन्नाव से होनी चाहिए-अजय राय
- बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, पिछले दिनों छोड़ी थी भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के मोती नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को कांग्रेस ने बौद्धिक सदस्यता समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सहित कई अन्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा भगाओ अभियान की शुरुआत उन्नाव से होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार परिसंपत्तियों को बेच रही है। वहीं पूरे प्रदेश में गुजरातियों ने आर्थिक साम्राज्य पर कब्जा जमा लिया है। सूबे का व्यक्ति व्यवसाय में दोयम दर्जे का व्यक्ति ही रह गया है। कहा कि उन्नाव की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। भाजपा भगाओ अभियान की शुरुआत इसी धरती से होनी चाहिए। उन्होंने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सदस्यता अभियान प्रमुख नितिन शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, बोधाराज सिंह संजीव श्रीवास्तव, जावेद कमाल,पूर्व अध्यक्ष आरती बाजपेई, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कई वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे
आयोजन में कांग्रेस में अंदर खाने चल रही खींचतान नजर आई। कभी प्रदेश अध्यक्ष के चेहरा दिखाने की होड़ दिखी तो कभी जिंदाबाद का नारा लगाकर अपना चेहरा चमकाने की कोशिश। वहीं कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed