फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The bridge became an issue in the Lok Sabha elections

Unnao News: लोकसभा चुनाव में पुल बना था मुद्दा

Wed, 27 Nov 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The bridge became an issue in the Lok Sabha elections
उन्नाव। पिछले 2024 लोकसभा चुनाव में यह पुल भी मुद्दा बना था। लोगों ने उम्मीदवारों के बीच अपने इस मुद्दे को रखा था। स्थानीय लोग चाहते थे कि पुल को मरम्मत करके चालू किया जाए, या फिर इसी के समानांतर दूसरा पुल बनाया जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिले। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक सभा में यहां नया पुल बनवाने की घोषणा भी की थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया था ट्रांस गंगा सिटी परियोजना को कानपुर नगर के गंगा बैराज से जोड़ने के लिए यूपीसीडा 1825.88 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए 538.10 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज चुका है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन

रेलवे पुल की भी उम्र 34 साल ही बची
उन्नाव। इसी टूटे पुल के पास ही अंग्रेजों के जमाने में बना रेलवे पुल भी 116 साल का हो गया है। रेलवे के अनुसार, उसकी उम्र 34 साल बची है। आने वाले समय में नया रेलवे पुल भी बनेगा। रेलवे के लखनऊ मंडल प्रबंधक प्रबंधक एसएम शर्मा ने बताया कि कानपुर मुरे कंपनी से कानपुर बायां किनारा स्टेशन (गंगाघाट) के बीच बना यह पुल 1908 में बना था। बताया कि एक रेलवे पुल की औसत आयु कम से कम 150 साल होती है। यह पुल 116 साल का हो गया है। रेलवे के पुल विभाग की टीम और चीफ इंजीनियर निर्धारित समय में इसका ऑडिट करते रहते हैं। जहां जो भी कमी होती है उसे ठीक कर लिया जाता है। बताया कि जब आवश्यकता होगी नया पुल भी बनाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
बंटी-बबली सहित कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई

इस गंगा पुल पर सिनेमा जगत में भी सुर्खिया बटोरीं है। 2005 में आई अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी-बबली का एक सीन इस गंगा पुल पर शूट हुआ था। कई सीन कानपुर शहर में फिल्माए गए थे। इसके अलावा कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के सीन इस पुल पर शूट किए गए। युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed