फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body was found in the middle pond

अधेड़ का शव तालाब में मिला

Wed, 30 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 30 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
The body was found in the middle pond
थाना गंगाघाट की बैराज पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर खंती स्थित एक तालाब में जलकुंभी के बीच एक अधेड़ इंजन कारीगर का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन से अधेड़ लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। शव को सील कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



 
कटहा दलनारायणपुर निवासी 50 वर्षीय जमुना प्रसाद बीते सप्ताह शनिवार दोपहर से गायब थे। इसकी जानकारी परिजनों ने शनिवार देर रात बैराज पुलिस चौकी में दी।


चार दिन बाद गायब जमुना का शव चौकी से चंद कदम दूरी पर बैराज मार्ग के सड़क किनारे स्थित खंती में रहे एक तालाब में डूबा हुआ मिला। शव दिखने में चार दिन पुराना प्रतीत नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


 
ग्रामीणों को मानी जाएं तो मृतक औंधे मुंह था, जो पानी के अंदर था न कि उतरा रहा था। यहीं नहीं मृतक के बाएं घुटने में हल्की चोट के निशान भी थे। मृतक के परिजनों की मानी जाएं तो अधेड़ को तैरना भी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटे अमित और अजित ने बताया कि पिता ट्यूबवेल इंजन के कारीगर थे। बैराज चौकी के निकट ही उनका खेत है। बीते शनिवार दोपहर को चाचा के बेटे पिंकू के साथ वह एक बाइक से यह कहकर घर से निकले की खेत पर जा रहे हैं।

 
पिंकू ने परिजनों को बताया कि बैराज चौकी पर वाहन चेकिंग लगी थी, उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके चलते उसने चाचा जमुना प्रसाद को चौकी के निकट ही उतार दिया और स्वयं घर को चला गया। इसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं रहा। देर रात तक जब पिता घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की गई और सूचना बैराज पुलिस चौकी में दी गईं।

 
परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई खोजबीन नहीं की गई तो ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया। मंगलवार दोपहर खंती के निकट बने तालाब में पिता का जूता उतराता दिखा तो संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीण जलकुंभी से भरे तालाब में उतरे तो उनका शव मिला।



मृतक की पत्नी छेदाना का कहना है कि उनकी कहीं किसी से कोई रंजिश नहीं है। गंगाघाट एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिस दिन मृतक अपने खेत पर काम पर गया था, उस दिन उसने अधिक शराब पी रखी थी।


हो सकता है वह खंती में घुसा हो और नशे में होश रहने पर तालाब में डूबने से मौत हो गई हो। परिजनों ने भी हत्या की कोई आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed