{"_id":"69c190c23f423bc0b109e9d9","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-hanging-from-a-dupatta-in-the-garden-unnao-news-c-221-1-uno1001-147330-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवती का बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवती का बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
पाटन। गौरा गांव में युवती का शव सोमवार दोपहर बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो भाई जाने देने के पीछे का कारण नहीं बता सका।
बिहार थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी गंगाराम लोधी के बेटी कंचन (19) का शव गांव के बाहर एक बाग में गूलर के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर युवती के भाई विनय को जानकारी दी। विनय मौके पर पहुंचा और शव देख बेहाल हो गया। पुलिस को विनय ने बताया कि बहन ने यह कदम क्यों उठाया उसे नहीं पता। बताया कि माता-पिता मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए गए हैं।
कंचन कक्षा आठ पास थी। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। भाई ने परिजन को घटना की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं।