फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The accused beat up the woman, angered by her lodging a complaint.

Unnao News: शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने महिला को पीटा

Mon, 05 Oct 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The accused beat up the woman, angered by her lodging a complaint.
मौरावां। भिटौली गांव में कच्ची शराब बेचने की शिकायत से नाराज आरोपियों ने खेत से लौट रही आशा देवी और बेटी कंचन के साथ मारपीट की। आशा देवी ने छोटेलाल, प्रहलाद, बबली, संतोषी, निर्मल और गंगा दुलारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 30 सितंबर की सुबह 10 बजे आरोपियों ने उन्हें रोककर गालीगलौज और मारपीट की। उन्होंने आशा देवी को गांव में न रहने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपी कच्ची शराब बेचते हैं। आरोपियों ने पुलिस को पैसा देने की बात कहकर कार्रवाई न होने की धमकी दी। मां को बचाने पहुंची बेटी कंचन को भी गालीगलौज कर मारने के लिए दौड़ाया गया। आशा देवी ने परिवार की सुरक्षा और जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed