फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   terrorist root in unnow and kanpur

उन्नाव, कानपुर में गहरी हैं आतंकी की जड़े

Tue, 05 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
terrorist root in unnow and kanpur
उन्नाव। गदनखेड़ा स्थित आवास पर सोमवार को सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने उदयपुर में हुई घटना व खुद को जान से मारने की धमकी देने को लेकर बड़ा बयान दिया। बताया कि गुमनाम खत में हिंदूवादी कमलेश तिवारी की पत्नी, प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ व उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फोटो पर टारगेट लिखा गया है। उन्होंने कहा कि आतंक की गहरी जड़ें उन्नाव व कानपुर में हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व व अलगाववादी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में जहर घोल रहे हैं। धमकियां तो पहले भी मिलती रहीं हैं लेकिन अब जो धमकी मिली है, वह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

आतंकी संगठन देश में सक्रिय हैं। योजनाबद्ध तरीके से देश में अशांत माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा व अलगाववादी संगठनों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उदयपुर की हिंसा कोई एकाएक नहीं है। नूपुर के बयान का मतलब भी कोई नहीं है। स्कूटर का नंबर 2611 कब लिया। ये नंबर लेने से ही पता चलता है कि आरोपियों की मानसिकता क्या थी। मित्रता होने के बाद भी इतना बड़ा विश्वासघात किया। ऐसे ही कमलेश तिवारी की हत्या हुई। उसमें भी 10 साल पुराना संबंध था। सांसद ने कहा कि किस पर विश्वास किया जाए, ये तो लोगों को सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed