फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tension from China, business worth one thousand crores of leather entrepreneurs trapped

चीन से तनाव, लड़खड़ा रहा चर्म उद्योग

Sat, 04 Jul 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tension from China, business worth one thousand crores of leather entrepreneurs trapped
दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित चर्म इकाई में चमड़ा तैयार करते श्रमिक। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। चीन से तनाव जिले के चर्म उद्योग को झटका दे रहा है। यहां से आने वाला माल एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर फंसा है। चीन के साथ ही हांगकांग से आने वाला माल भी रोक दिया गया है। इससे चर्म उद्यमियों का एक हजार करोड़ का माल फंस गया है।
विज्ञापन

बैग, जूते, सैंडल, जैकेट, सैडलेरी, पर्स, कैप व चमड़े से बने उत्पादों में प्रयोग होने वाले बक्कल, फिटिंग व सजावट को लगाया जाने वाला मेटल व सिंथेटिक सामग्री न मिलने से ब्राजील, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस आदि मुल्कों से मिले आर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि वह देश के साथ हैं। चीन को सरहद में घुसने और कब्जा करने की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, उद्यमियों के मुताबिक स्थिति साफ न होने से मुश्किलें ज्यादा हैं। चीन औैर हांगकांग जाने वाला करोड़ों का माल मुंबई, मद्रास, कोलकाता एयरपोर्ट पर फंसा है। चीन और हांगकांग से एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला माल कस्टम से क्लियर होने के बाद भी खरीद करने वाली कंपनियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी बोले
चीन से आयात व निर्यात को लेकर असमंजस
यूपी लेदर एसोसिएशन उन्नाव चैप्टर के उपाध्यक्ष मो. ताज आलम ने बताया कि लॉकडाउन से उबरने की कोशिशों के बीच चीन की चालबाजी ने परेशान कर दिया है। दूसरे देशों की कई कंपनी इस शर्त पर माल खरीदती हैं कि फिटिंग चीन की संबंधित कंपनी का ही लगाया जाए। इससे वहां से खरीदारी की मजबूरी रहती है। चीन के उद्यमी बिना एडवांस के माल की डिलीवरी नहीं करते हैं। इससे मोटी रकम फंसी है। उन्होंने बताया कि चीन से आयात व निर्यात को लेकर असमंजस की स्थिति है। ज्यादा दिनों तक ऐसा रहा तो आर्डर चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, पाकिस्तान व अन्य देशों को चले जाएंगे।
चमड़ा तैयार करने में प्रयोग होने वाला केमिकल मिलने में दिक्कत
सुपर हाउस यूनिट-एक के टेनरी मालिक फहद करीम ने बताया कि चीन से तनाव के चलते चमड़ा तैयार करने में प्रयोग होने वाला केमिकल मिलने में दिक्कत आ रही है। हालांकि अब अपने देश में भी केमिकल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह उपलब्ध होने पर मुश्किल नहीं होगी।
चीन से आने व जाने वाला माल बंदरगाहों पर फंसा
मॉडल टेनरी के मैनेजर जैद आलम ने बताया कि एक सप्ताह से चीन से आने व जाने वाला माल बंदरगाहों पर फंसा है। चर्म उत्पाद तैयार करने के लिए चीन से आने वाला सामान भी नहीं मिल पा रहा है।

चमड़े की फिनिशिंग का ज्यादातर माल चीन से आता
अमीन संस टेनरी के मैनेजर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि चमड़े की फिनिशिंग का ज्यादातर माल चीन से आता है। इससे मुश्किल हो रही है। हालांकि अब देश में भी विकल्प तैयार होने लगा है। आने वाले दिनों में मुश्किलें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed