{"_id":"5f0223fd8ebc3ea0d54a800e","slug":"ten-new-corona-infected-including-gangaghat-kotwal-unnao-news-knp5695232135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाघाट कोतवाल समेत दस नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाघाट कोतवाल समेत दस नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हसनगंज में हैदराबाद के मोहल्ला गांधीनगर में कोरोना संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से सरस्वती मेडिकल
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक सहित जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सदर तहसील में शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों के 5 लोग, शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम की दो स्टाफ नर्स, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव पंचमपुरवा व सिंगरोसी में दो युवक और पुरवा तहसील के मोहल्ला मसवानी की महिला शामिल है।
सदर तहसील के ब्लॉक सिकंदरपुरकर्ण के गांव पंचमपुरवा का (35) व सिंगरोसी निवासी 32 वर्षीय युवक 1 जुलाई को दिल्ली से वापस लौटा था। 2 जुलाई को अचलगंज के जीजीआईसी इंटर कालेज में हुुई पूल सैंपलिंग में 102 सैंपल लिए गए थे। इनमें 35 वर्षीय युवक ने सैंपल दिया था। वहीं, 32 वर्षीय युवक ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में यह दोनों संक्रमित मिले हैं। जबकि सिंगरोसी निवासी युवक किसी के संपर्क में नहीं आया। उन्होंने बताया कि पंचमपुरवा में संक्रमित मिले युवक के परिवार से भाई, भाभी व दो बच्चों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
शुक्लागंज में कोतवाल के अलावा प्रेमनगर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक, महेशमार्ग निवासी 4 वर्षीय व 1 माह की दो बहनें व गंगानगर मोहल्ले का25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, पुरवा तहसील के गांव मसवानी निवासी 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। महिला का इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
बोले सीएमओ
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें मसवानी निवासी महिला का इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है। अन्य 9 संक्रमितों को औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है।
जिले मेें अब तक 226 पॉजिटिव
जिले मेें अब तक 226 पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 107 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में अबतक पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 114 का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में कुल 71 प्रवासी हैं।