फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ten injured in separate road accidents

दस अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल

Mon, 14 Nov 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 14 Nov 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Ten injured in separate road accidents
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
सफीपुर कोतवाली के सकहन राजपूतान गांव के सामने बाइक को टक्कर मारने के बाद विक्रम अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि विक्रम में सवार अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन



परियर-सफीपुर मार्ग पर गंगा नहाकर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ने सकहन राजपूतान गांव के निकट बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। इसमें फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के वरकरा गांव निवासी राकेश पुत्र किशोर, मुस्ताक पुत्र वदीदुल हुसेन व एक अन्य युवक घायल हो गया। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मुस्ताक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन




दूसरी घटना आसीवन थानाक्षेत्र में हुई। इसमें ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बेटना गांव निवासी इंद्रेश, उसकी पत्नी शशिकांत व उसका पुत्र नितिन घायल हो गया। तीनों परियर से गंगा स्नानकर घर वापस जा रहे थे। घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीसरी घटना फतेहपुर 84 के सनहा गांव के निकट हुई। बांगरमऊ से सफीपुर की ओर आ रहे मैजिक अनियंत्रित होकर एक खड्ड में जा गिरी। इससे मैजिक सवार अमित पुत्र बाबूलाल, सुखलाल पुत्र सुखदेव, रमेश पुत्र मंगल प्रसाद, नीलम पत्नी रमेश, पूनम पत्नी महेंद्र, ममता पत्नी रविशंकर, शिवदेवी पत्नी शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां पूनम व सुखलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed