फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tempo driver commits suicide by hanging himself

Unnao News: टेंपो चालक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 04 Jul 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 04 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver commits suicide by hanging himself
चकलवंशी। टेंपो चालक का शव घर में फंदे से लटका मिला। बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी राकेश सिंह (42) का शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। बड़े भाई कौशल किशोर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बताया कि राकेश ने घर का खर्च चलाने के लिए कुछ साल पहले पुरानी टेंपो खरीदी थी। टेंपो में आएदिन कोई न कोई खराबी आने लगी थी, इसलिए मनमुताबिक कमाई भी नहीं हो रही थी। इससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

बुधवार रात वह टेंपो चलाकर घर लौटा। पत्नी व अन्य परिजनों से कोई बात किए बिना कमरे में चला गया। पत्नी संगीता ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद पत्नी भी सो गई, बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर दस्तक दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो शव फंदे से लटका मिला। मृतक के तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed