फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teachers are not interested for state award

राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक नहीं ले रहे रुचि

Mon, 06 Jul 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers are not interested for state award
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित स्कूलों में शैक्षिक स्तर उठाने और रुचिपूर्ण शिक्षा जैसे अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को हर साल राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए जिले से एक शिक्षक का चयन होता है। लेकिन इस बार जिले से सिर्फ दो शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसपर बेसिक शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अच्छा कार्य करने और नवाचारों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई कराने वाले शिक्षकों को प्रदेश सरकार हर साल सम्मानित करती है। इस साल भी शिक्षकों के आवेदन मांगे गए थे। छह जुलाई तक शिक्षकों को प्रेरणा वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना था। जिले से सोहरामऊ के प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय व दूसरी राजेपुर उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका सुजाता गुप्ता ने आवेदन किया। और शिक्षकों के आवेदन न पहुंचने पर बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने नाराजगी जताई है। बीएसए को निर्देश दिए हैं कि जिले के अच्छे शिक्षकों का चयन कर 10 जुलाई तक अधिक से अधिक आवेदन कराएं ताकि राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक का चयन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed