फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher died under suspicious circumstances

Unnao News: शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teacher died under suspicious circumstances
उन्नाव। शिक्षक की घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सिर में गंभीर चोट मिलने के साथ गर्दन में भी चोट मिली है। परिजनों ने अधिक कुछ बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एबी नगर निवासी देवेंद्र शुक्ला (47) बिछिया ब्लॉक के शहजादपुर प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक थे। शुक्रवार रात 10 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बीमारी से मौत बताई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो सिर में गंभीर चोट मिलने के साथ गर्दन में भी चोट मिली है। सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। बेटे की मौत से मां विमला, बेटे अनी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। देवेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई शैलेंद्र की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिजन एक बेटे का गम अभी भूल भी न पाए थे कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि परिजों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed