फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tappebaj

पुलिस वेश में आए टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला के पार किए जेवर

Wed, 08 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
tappebaj
उन्नाव। कमर में रिवाल्वर और खाकी वर्दी पहनकर एक साथी के साथ पहुंचे टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर लगभग एक लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले टप्पेबाज ने डीएम के निर्देश का हवाला देकर जेवर पहनकर निकलने वाली महिलाओं से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने की घुड़की भी दी। सहमी महिला ने जैसे ही हाथ के कंगन उतारकर दिए, टप्पेबाज पलक झपकते ही मौके से भाग निकले। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास बी-113 निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी अमूल्य शुक्ला की 60 वर्षीय पत्नी सुषमा मंगलवार सुबह 10.30 बजे पति की दवा लेने बी-ब्लॉक स्थित मेडिकल स्टोर में दवा लेने गई थी। इसी दौरान कमर में रिवाल्वर लगाए खाकी वर्दी में एक युवक सुषमा के पास पहुंचा। कुछ देर बाद सादे कपड़ों में एक और युवक उसके पास आकर खड़ा हो गया। पुलिस वेश में आए युवक ने महिला से कहा कि डीएम का निर्देश है कि कोई भी महिला जेवर पहनकर नहीं निकलेगी। जो भी ऐसा करता है उसके जेवर जब्त कर पांच हजार का जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन

महिला को कंगन पहने देख टप्पेबाज ने उससे कंगन उतारकर देने और उसकी जांच किए जाने की बात कही। इसी बीच उसके साथ आए युवक ने महिला के सामने नाटक करते हुए अपनी अंगूठी उतारकर दे दी। डरी-सहमी महिला ने उसे कंगन देते हुए आगे से जेवर पहनकर घर से न निकलने की बात कह कंगन मांगे। जिस पर टप्पेबाज ने रुमाल में कांच के कंगन लपेटकर उसे दे दिए और अपने साथी के साथ निकल गया। घर पहुंची वृद्धा ने रुमाल खोला तो कांच के कंगन देख उसके होश उड़ गए। टप्पेबाजी का एहसास होने पर उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाजी की शिकार महिला सुषमा ने बताया कि सोमवार को आवास विकास के बी-ब्लॉक निवासी राजनारायण तिवारी घर के बाहर बैठे थे। बाइक से दो युवक उनके घर के पास पहुंचे। एक युवक बाइक चालू कर खड़ा रहा। दूसरा राजनारायण के पास पहुंचा और एक जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कह उनके पैर छुए। राजनारायण ने उसे पैरों से उठाने का जैसे ही प्रयास किया लुटेरा उनके गले में पड़ी चेन खींचकर बाइक लिए खड़े साथी के साथ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed