फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Taliban beaten ruthlessly, police invoices victim

वीडियो वायरल होने पर सख्त पड़े एसपी, तीन गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Taliban beaten ruthlessly, police invoices victim
शहर के दरोगाबाग मोहल्ला में चोरी के शक पर युवक को पीटते लोग। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी युवक को सूअर चोरी करने के शक में चार-पांच युवक जबरन बाइक में बैठाकर शहर से बाहर ले गए और एक बाग में लात घूसों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा। एक युवक ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। जी भर पीटने के बाद युवकों ने उसे पुलिस को भी सौंप दिया। पुलिस ने तफ्तीश और चोरी का माल बरामद किए बगैर ही पीटे गए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना के आठवें दिन पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित व उसके घर वालों ने एसपी को आपबीती बताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कृष्णानगर पक्का तालाब निवासी विशाल (28) पुत्र सजनू 26 फरवरी को अपने फूफा की तेरहवीं के कार्ड बांटने के लिए बाइक से घर से निकला था। शहर के दारोगाबाग मोहल्ला में चार-पांच युवकों ने उसे मवेशी चोर बताकर पकड़ लिया और पीटते हुए दारोगाबाग मोहल्ले में ही स्थित एक बाग में लेकर गए। सभी ने उसे लात घूसों और बेल्टों से जमकर पिटाई की और उसके रुपये व मोबाइल छीन लिए। पिटाई कर रहे लोगों ने उसे पीटते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद कांशीराम पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने बिना जांच किए शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत मिलने पर वह उसी दिन घर आ गया। गुरुवार 5 मार्च को विशाल को बेल्टों से पीटने का वीडियो वायरल हो गया। खुद पर हुए सितम का प्रमाण सामने आने पर पीड़ित विशाल एसपी विक्रांतवीर के पास पहुंचा और आपबीती बताकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली एसएआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों रिपोर्ट दर्ज कर दरोगाबाग मोहल्ला निवासी अरविंद, राज व गौतम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में विशाल को एक पेड़ के सहारे लिटाया गया है। एक युवक उसका दाहिना पैर पकड़े है और तीन युवक उसे बेल्टों से पीट रहे हैं। पेड़ के पास ही खड़ी बाइक पर बैठे दो युवक तमाशा देख रहे हैं। इसी बीच एक अन्य युवक मौके पर पहुंच पिटाई कर रहे लोगों को रोकते हुए भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed