{"_id":"26a6a2dd5e22b26b58b059b4880262e5","slug":"taking-tobacco-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू ले जा रहा मौत की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू ले जा रहा मौत की ओर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 31 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तंबाकू एक धीमा जहर है जो शरीर को धीरे-धीरे मौत की ओर ले जाता है। आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में हर रोज 2500 लोगों की मौत तंबाकू सेवन के चलते होती हैं। ये बातें बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार को जिला विज्ञान क्लब व भारत स्काउट्स गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
स्काउट्स गाइड्स भवन में आयोजित इस कार्यक्रम बीएसए ने कहा कि आज जरूरत है युवाओं व आने वाली पीढ़ी को जागरूक करने की। विज्ञान क्लब के समन्वयक गिरजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तंबाकू प्रयोग करने वालों की संख्या उड़ीसा की कुल आबादी के बराबर है। एचआईवी व डायरिया को छोड़कर अन्य छह प्रमुख जानलेवा बीमारियों में तंबाकू उत्पादों की प्रमुख भूमिका है।
तंबाकू सेवन से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, श्वसन व फेफड़ों की बीमारियां हो सकती हैं। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचनाधिकारी लाल बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश के शहरों में लगभग 25.5 प्रतिशत व ग्रामीण अंचलों में 38.4 प्रतिशत लोग रोजाना तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। यहां उन्होंने सिगरेट व तंबाकू उत्पाद प्रतिषेध अधिनियम 2003 की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के ट्रेनर लीडर सुमन किशोर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में नसीर अहमद, डॉ. रश्मि तिवारी, भरत कुमार, आरती, पूजा, आलोक आदि मौजूद रहे।