{"_id":"6751ee9faac833bd160dda91","slug":"take-strict-action-against-illegal-construction-and-plotting-dm-unnao-news-c-221-1-sknp1054-123566-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर करें सख्त कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर करें सख्त कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
उन्नाव। यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) में फिर शामिल हुए 10 गांव को मिलाकर 2031 तक की महायोजना पर काम शुरू हुआ है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष/डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए। उन्होंने विकास क्षेत्र के विस्तार की भी योजना तैयार करने के लिए कहा है। अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
यूएसडीए के विकास क्षेत्र में शामिल रहे 10 गांव वर्ष 2021 में यूपीसीडा में शामिल होने से प्राधिकरण के पास केवल 10 गांव ही बचे थे। इससे प्राधिकरण का अस्तित्व खतरे में पड़ गया था। कई साल चली लंबी प्रक्रिया के बाद सितंबर महीने में यूपीसीडा से गांव पुन: यूएसडीए में शामिल हुए थे। इसके बाद से प्राधिकरण ने शहर और आसपास के क्षेत्र में विकास की योजना पर काम शुरू किया है। गुरुवार को डीएम गौरांग राठी ने प्राधिकरण के एसडीएम/प्राधिकरण सचिव शुभम यादव व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने शहरी विकास के लिए 2031 तक के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। निर्देश दिए कि मास्टर प्लान में वर्ष 2031 तक की आबादी क्षेत्र के विस्तार के आधार पर विकास योजना तैयार करें, इसमें सड़क, बिजली, पानी, पार्क, वाहन पार्किं, मार्केट, गैस पाइप लाइन, सीवर लाइन, बस स्टेशन आदि बिंदुओं को शामिल करें।
विज्ञापन
निराला नगर आवासीय योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के बाकी बचे दो ब्लॉक और पूरी आवासीय योजना का विद्युतीकरण व जलापूर्ति का काम जल्द पूरा कराने को कहा। पीओ डूडा अरविंद सिंह को आवास आवेदकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध भवन निर्माण और बिना नक्शा और लेआउट की स्वीकृति कराए हो रही प्लॉटिंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।