फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Taekwondo training given to police personnel

पुलिस जवानों को दिया गया ताइक्वांडो प्रशिक्षण

Sat, 08 Feb 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo training given to police personnel
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देता ट्रेनर व मौजूद एसपी विक - फोटो : UNNAO
उन्नाव। खुद को सुरक्षित करते हुए अपराधियों से किस तरह निपटना है, इसके लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कुशल प्रशिक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने परेड का निरीक्षण करने के बाद कुशल प्रशिक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण पर भी खासी नजर रखी। पुलिस कर्मियाें को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि अपराधियाें की गिरफ्तारी के समय उनके छिपने के ठिकानों, संभावित स्थलों पर दबिश देने और तलाशी लेने के दौरान मानसिक तैयारी व सतर्कता रखनी बेहद जरूरी है। बताया कि आत्मसंयम के साथ सीखी गई रणनीतियों का प्रयोग कर अपराधियों को सबक सिखाना है।
विज्ञापन

बताया कि वह खुद सभी को इसका प्रशिक्षण समय-समय देंगे। कहा कि यूट्यूब, समेत अन्य सोशल साइट्स पर आत्मरक्षा के बिंदुओं की जानकारी लेकर तटस्थ बनें। ताइक्वांडो प्रशिक्षण के दौरान एसपी ने चेकिंग, दबिश, नाकाबंदी, तलाशी और गिरफ्तारी के समय अपनाई जाने वाली विधियों का खुद प्रदर्शन कर सभी को हैरत में डाल दिया। इस दौरान एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed