फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sunday was the hottest in six years, with temperatures crossing 44 degrees Celsius.

Unnao News: छह साल में सबसे गर्म रहा रविवार, पारा 44 पार

Sun, 26 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 26 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest in six years, with temperatures crossing 44 degrees Celsius.
उन्नाव। अप्रैल महीने में ही जून जैसे नौतपा की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान ने छह साल में सबसे गर्म दिन रहा। रविवार दोपहर 12 बजे तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप होने से लोग घरों में दुबके रहे, इससे सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम सात बजे के बाद बाजारों में रौनक लौटना शुरू हुई। वहीं मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल के बीच बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई है। हालांकि उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। रविवार सुबह दस बजते ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के साथ चली गर्म हवा ने भी परेशान किया। लोगों ने घर में ही रहकर रविवार की छुट्टी मनाई, जो लोग जरूरी काम से निकले भी वह धूप से बचाव के इंतजाम किए नजर आए। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि माह के अंत में मौसम में बदलाव की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

--
26 अप्रैल को पिछले वर्षों के तापमान पर नजर
वर्ष-अधिकतम-न्यूनतम
2025-42-23
2024-41-23
2023-33-21
2022-42-23
2021-37.6-22.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed