फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Submitting sealed avoided showrooms

जमा करने पर सील होने से बचा शोरूम

Tue, 02 Feb 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 02 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Submitting sealed avoided showrooms
 थाना गंगाघाट के  राजधानी मार्ग स्थित एक इलेक्ट्रिक शोरूम में बिजली विभाग की लाखों की बकाएदारी के लिए शोरूम को सीज करने तहसील अमला पहुंचा। सीज करते वक्त शोरूम संचालक ने एसडीएम से बात कर बकाएदारी की आधी रकम तुरंत देने की बात कही। इसके बाद सीज की कार्रवाई टल गई। वहीं एक अन्य घर पहुंच कर तहसील अमले ने परिवहन विभाग की एक लाख से अधिक बकाएदारी के मामले में युवक को पकड़ लिया जिसे बाद में बकाएदारी की रकम जमा करने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अनिल सरोज ने बताया कि राजधानी मार्ग गोपीनाथ पुरम स्थित एक इलेक्ट्रिक शोरूम की बिजली विभाग में करीब दो लाख 19 हजार 990 रुपये की बकाएदारी है। बकाएदारी की रकम जमा न करने पर शोरूम के संचालक के खिलाफ  आरसी जारी की गई थी।
विज्ञापन


 एसडीएम के निर्देश पर वह आज यहां पहुंचे लेकिन संचालक मनीष जायसवाल ने एक लाख 17 हजार 186 रुपये मौके पर ही जमा कर दिए गए जिससे सीज की कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर टाल दी गई। वहीं मनीष का कहना रहा कि इसके पूर्व में भी उन्होंने बिजली विभाग में 50 हजार रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से राजधानी मार्ग कप्तान साहब का हाता निवासी नागेंद्र सिंह को उनके घर पर मौके से पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया जिनके ऊपर परिवहन विभाग का देय कर करीब एक लाख 37 हजार 643 रुपये की बकाएदारी है। दो साल से गिरफ्तारी का वारंट कटने के बावजूद फ रार था। इनके परिजनों ने तहसील में सोमवार शाम को ही बकाए की पूरी रकम जमा कर दी जिसके बाद नागेंद्र को छोड़ा गया। इस दौरान लेखपाल परमेश्वर व गंगाघाट थाने का फ ोर्स रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed