{"_id":"661d90449900c6fa69086418","slug":"students-should-motivate-parents-and-neighbors-to-vote-unnao-news-c-221-1-sknp1055-113028-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अभिभावकों व पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अभिभावकों व पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें छात्र
विज्ञापन
उन्नाव। पीएमश्री चयनित केंद्रीय विद्यालय में छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों से अपने अभिभावकों व पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
स्वीप आइकॉन स्नेहिल पांडेय और केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने बच्चों से कहा कि वह घर के लोगों और पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्हें 13 मई को बूथ पर जाकर मतदान करने की शपथ दिलाएं। इसके बाद हरिवंश राय बच्चन महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। यहां महाविद्यालय के प्राचार्य कुलभूषण सिंह व अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार, पतिराजा महिपाल इंटर कॉलेज घाटमपुर खुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने रैली निकाली।
थानाध्यक्ष बीघापुर राजपाल ने कहा कि आप अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक छात्र कम से कम 15 लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के नोडल प्रभारी दिलीप भदौरिया, निर्भय सिंह लाला, अभय सिंह, बृजेश सिंह, पवन तिवारी, अंकित पांडेय, अयूब, उमेश पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, रवि पांडेय, अरुण कुमार व श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
कमलापति इंटर कॉलेज में कला शिक्षक सौरभ कनौजिया के नेतृत्व में छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सहायक शिक्षक केशवनाथ मिश्रा, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार दीक्षित, प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, उमेश, प्रमोद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।