फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Students planted prospective voter sticker

छात्राओं को लगाए भावी मतदाता के स्टीकर

Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students planted prospective voter sticker
awarness drive - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शहर के जीजीआईसी में डीएम सुरेंद्र सिंह ने छात्राओं को भावी मतदाता का स्टीकर भेंट किया। कहा कि 19 फरवरी को हर हाल में बूथ पर जाकर मतदान करें। यही नहीं अपने परिचितों व पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। यहां पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय व जीजीआईसी प्रधानाचार्या किरन रावत मौजूद रहीं।
अजगैन में उपजिलाधिकारी हसनगंज मनीष बंसल ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतदान करने और और वोटर बनने की जानकारी दी। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्या निशा बाजपेई और कंप्यूटर शिक्षक विमल द्विवेदी के साथ लैपटॉप पर छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि आज के युग में तकनीकी ज्ञान की कोई उम्र नहीं होती। इस विधानसभा चुनाव में छात्रों को अपने परिजनों सहित आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आनलाइन मतदान आवेदन के बाद इंटरनेट से डेटा संबंधित बूथलेवल अधिकारी तक पहुंच जाता है। जिसके बाद उम्र और पते की प्रमाणिकता के बाद मतदाता सूची में आसानी से नाम दर्ज हो जाता है। उधर, प्राथमिक विद्यालय सेवरा से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नवाबगंज एबीआरसी विनय त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे और गांव के लोग हाथ में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इस दौरान प्रधान शिक्षक विजय सोनी, प्रतिभा वर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

असोहा के पुरवा कोतवाली प्रांगण में एसपी नेहा पांडेय ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें जिससे ऐसे शरारतीतत्वों के खिलाफ  कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सर्किल के असरेंदा, लऊवा, गुलरिहा, सोहो, भाटमऊ, गढ़ाकोला और कटहर गांवों में कुटीर उद्योग बन चुके कच्ची शराब पर लगाम लगाने के लिये संबंधित थाना प्रभारी, ग्राम प्रधान और चौकीदार से ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ  कार्रवाई करने में सहायता की अपील की। बताया कि अब तक जनपद में 22 हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी जा चुकी है। बैठक में ही एसपी ने सभी को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई। एसडीएम राजमुनि यादव ने जनप्रतिनिधियों को चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी। बताया कि चुनाव में बिना अनुमति के प्रचार, कार्यक्रम और जनसभा आयोजित न करें। एएसपी आरएस गौतम ने युवा से चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैलाने की अपील की। इस दौरान बीडीओ पुरवा शंभूलाल, प्रमुख राजकुमार रावत और शिवबहादुर पटेल, चेयरमैनपति योगेंद्र द्विवेदी, शिवनारायण, आसिफ अली, धुन्नर, उमाशंकर प्रधानगण और एसओ पुरवा कौशलेंद्रनाथ और मौरावां डीके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफ ीपुर में सबसे कम महिला मतदाता प्रतिशत वाले गांव पीखी में खंड शिक्षाधिकारी पूनम वर्मा ने गांव की महिलाओं को मतदान करने और क्षेत्र की महिलाओं को मतदान कराने की शपथ दिलाई। पिछले विधानसभा चुनावों में पीखी गांव में महिला मतदान का प्रतिशत कम रहा है। इसे बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक पाठशाला पीखी में गांव की महिलाओं को एकत्रित कर खंड शिक्षाधिकारी ने अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर पाठशाला इंचार्ज मोहम्मद आरिफ , संजय कुमार व प्रेरक संजय के साथ अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
हसनगंज कस्बे में बुधवार शाम को डीएम सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान एसपी, एसडीएम व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सड़क पर देख लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
 

असोहा में जमा हुए 350 असलहे
 पुलिस ने अपराधियों पर अवांछितों पर कसना शुरू किया शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
असोहा (उन्नाव)।
चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस ने अपराधियों व पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। असोहा थानाक्षेत्र में 601 शस्त्रधारकों में से पुलिस ने अब तक लगभग साढ़े तीन सौ असलहे थाने में जमा करा लिए हैं। वहीं अब तक 76 लोगों को 110 जी के तहत पाबंद किया है। नौ लोगों को गुंडाएक्ट और 900 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है। थानाक्षेत्र में शिवगढ़, समाधा, सनकरबख्शखेड़ा सहित 5 क्रिटिकल मतदानस्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जबरेला, रामपुर, सरवन, कांथा, समाधा साहपुर सहित 16 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रोें व दरसवां, पाठकपुर, बेरू, भवलिया, बरौली, पिपरी सहित 10 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुए है।

 

टिकट कटने से पाल समाज नाराज
अखिल भारतीय पाल महासभा ने बैठक कर जताया असंतोष
सफ ीपुर (उन्नाव)। सदर विधायक सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी सुरेश पाल का टिकट कटने पर अखिल भारतीय पाल महासभा ने बैठक कर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने इसे सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला निर्णय बताया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख पति महेश पाल ने कहा कि यह कदम संपूर्ण पाल समाज का अपमान है। कहा कि इस संदर्भ में आगे की रणनीति के लिए रविवार को एक बैठक बुलाई जा रही है। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता पाल, घनश्याम पाल, प्रधान मनोज पाल, रामरतन, दयाशंकर, राजेंद्र पाल, सरदार पाल, बिंदालाल पाल व प्रेमचंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed