{"_id":"bff88534b027c7a9b1872bcb613538f0","slug":"student-killed-in-the-accident-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्र की मौत, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछौरा (उन्नाव)। कालूखेडा मौरावां मार्ग पर बुधवार को टेंपो और बोलेरो की भिड़ंत में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दंपति समेत आठ लोग घायल हुए हैं। घायल दंपति और एक छात्र को लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मौरावां-मोहनलागंज मार्ग पर कुदरा गांव के सामने लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो और सवारियां लेकर मौरावां जा रहे टेंपो में भिड़ंत हो गई। टेंपो में बैठा छात्र देवेंद्र सिंह (16) पुत्र रवींद्र सिंह निवासी मौरावां थानाक्षेत्र के खेरवा गांव की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह मौरावां स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा दस का छात्र था और टेंपो में बैठकर स्कूल से घर लौट रहा था। इसी टेंपो में सवार उसका सहपाठी अनुराग (14) निवासी गेदखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कालूखेड़ा निवासी टेंपो चालक श्याम यादव, आशुतोष और बोलेरो में सवार कानपुर के शेरपुर निवासी सतनाम सिंह (48) उनकी पत्नी सोनी बेटा सुधांशु, आयुष, हिमांशु और बेटी मधू घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां छात्र अनुराग, सतनाम सिंह और उनकी पत्नी सोनी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सतनाम की पत्नी सोनी की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार को वह उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए एसपीजीआई लखनऊ लेकर गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।