फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Street lights were burning in the day in the city

दिन में जल रही हैं शहर में लगी स्ट्रीट लाइटें

Sat, 26 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 26 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Street lights were burning in the day in the city
शहर के मोहल्ला पीडी नगर में दिन में जलती स्ट्रीट लाइट - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के अफसरों को जिलाधिकारी के आदेश की भी परवाह नहीं है। शायद इसी कारण से शहर में लगी सोडियम लाइटों को दिन में भी नहीं बंद किया जाता है। इससे एक ओर बिजली की बर्बादी होती ही है साथ ही पालिका को इसका बिल भी अधिक  चुकाना पड़ता है। लेकिन इससे नगर पालिका के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन


बिजली की बचत करने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय कर रही है। बीते दिनों एलईडी बल्ब व कम वोल्ट के सीलिंग फैन उपभोक्ताओं को बांटे गए, ताकि बिजली की खपत में कमी आए। वहीं विभाग अब लाइन लास बचाने के लिए फाइवर की केबिलें भी डाल रही है। वहीं जिलाधिकारी ने फालतू में बिजली की खपत न हो इसके लिए नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटों को दिन में न जलाने के निर्देश पालिका अधिकारियों को दिए थे। दिन में लाइट जलते मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा था।
विज्ञापन


इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। रात को मार्ग प्रकाश के लिए जलाई जाने वाली स्ट्रीट लाइटें दिन में भी नहीं बंद की जाती हैं। बिजली आते ही यह लाइटें जलने लगती हैं। शहर के कलक्टरगंज, पूरन नगर, पीडी नगर, रेलवे स्टेशन के पीछे कचहरी जाने वाले मार्ग आदि मोहल्लों में दिन में सोडियम लाइटों को जलते देखा जा सकता है। कई अन्य मोहल्लों में भी कई लाइटें दिन में जलती रहती हैं। इससे बिजली की बर्बादी होने के साथ ही पालिका का बिल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
शहर में स्ट्रीट लाइटों को आन-आफ करने के लिए चार कर्मचारी तैनात हैं। जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। जिस क्षेत्र में दिन में भी लाइट जलती मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
             उमेश कुमार मिश्र,
        ईओ, नगर पालिका-उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed