फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Straw trader dies in vehicle collision

Unnao News: वाहन की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत

Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Straw trader dies in vehicle collision
उन्नाव। वाहन की टक्कर से बाइक सवार भूसा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के गोड़ियनखेड़ा निवासी मोनू कश्यप (28) भूसा का व्यापार करते थे। रविवार सुबह वह सोहरामऊ के एक किसान से भूसा खरीदने की बात करने आए थे। लौटते समय हसनापुर-पुरवा मार्ग पर हसनापुर चौराहे के पास वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। चाचा लालू ने बताया कि मोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां निर्मला पत्नी रजनी और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में परी और आर्यन हैं। सोहरामऊ एसओ शरद कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई की सोमवार को जानी है बरात, मातम में बदलीं खुशियां
मृतक मोनू के चाचा लालू ने बताया कि उनके बेटे गौरव की सोमवार को बरात जानी है। घर में तैयारियां चल रहीं थीं। रिश्तेदार भी लगभग आ गए थे। खुशियों का माहौल था, तभी अचानक यह खबर आने से खुशियां मातम में बदल गईं। मंगल गीतों की जगह चीख-पुकार गूंजने लगी। रिश्तेदार और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। चाचा ने बताया कि बरात तो टाली नहीं जा सकती। इसलिए रविवार को ही अंतिम संस्कार कर सोमवार को सादगी पूर्ण तरीके से बहू को विदा कराने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed