फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Store medicines, doctors writing out slips

स्टोर में दवाएं, बाहर की पर्चियां लिख रहे डॉक्टर

Sun, 14 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 14 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Store medicines, doctors writing out slips

जिला अस्पताल के स्टोर रूम में दवाएं मौजूद होने के बाद भी ओपीडी कर रहे डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवाएं लिख रहे हैं। कमीशन के खेल जिला अस्पताल में धड़ल्ले से चल रहा है। महंगी दवाएं तो दूर जुकाम-बुखार तक की दवा बाहर से लिखी जा रही है।

विज्ञापन


केस- 01
मरीज का नाम- नदीम
उम्र- 09 साल
निवासी- दारापुर बांगरमऊ
बांगरमऊ के दारापुर निवासी नदीम(9)पुत्र जहीर को बुखार आने पर पिता ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने उसे दिमागी बुखार बताया और सिर्फ एक सीरप ही अस्पताल से दी बाकी दवाएं बाहर से लिख दीं। इसमें (ओकास्टमएल, किडफ्लू डीएम, डेफ्लाटोप व इंजेक्शन ओक्स सैफेट) बाहर से लिख दिया। उसके मुताबिक यह दवाएं उसे मेडिकल स्टोर संचालक ने चार सौ रुपये की दीं। जहीर ने बताया कि वह दो दिनों से बाहर से ही दवाएं जा ला रहा है।
विज्ञापन

..................
केस - 02
मरीज का नाम- निहारिका
उम्र- 06 साल
निवासी- आदर्श नगर कोतवाली
आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाली निहारिका को परिजनों ने बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती होने के बाद अस्पताल से उसे सिर्फ ग्लूकोज की बोतल लगा दी गई। बाकी की दवाओं में (स्नोगेट सीरप, नूडाग्स सीरप, एफकोलो व रेजीहेप्पो) को लाने के लिए डॉक्टर ने बाहर से पर्चा लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................  

सेटिंग की कं पनियों की ही डॉक्टर लिखते हैं दवाएं
मेडिकल स्टोर संचालक रवी मिश्रा, पवन, सुरेश ने बताया कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर जो भी दवाएं बाहर से लिखते हैं उन दवाओं में उनका 35 से 60 प्रतिशत तक कमीशन होता है। दर्द, गैस, उल्टी, एंटीबायोटिक की दवाओं के अलावा कई ऐसे इंजेक्शन हैं जो जिला अस्पताल में मौजूद हैं लेकिन वह बाहर से लिखे जाते हैं। इतना ही नहीं एक मरीज यदि बीमार होने पर यदि उसने अस्पताल के दो अलग-अलग डॉक्टरों को दिखाया तो वह दोनो डॉक्टर अपनी-अपनी सेटिंग की कंपनियों की दवाएं लिखेंगे। मरीजों को उससे फायदा मिलता है कि नहीं उनसे नहीं मतलब।
.......................
स्टोर में यह हैं दवाएं, फिर भी मेडिकल स्टोर जा रहे पर्चे
जिला अस्पताल के स्टोर रूम में (ड्राई सीरप एम्क्सोस्लीन, एस्लोफेनिक टेबलेट, एस्लोफेनिक इंजेक्शन, एल्फाकेल्कोडाल कैल्शियम कैप्सूल, एमाइकासीन इंजेक्शन, डेक्सामेथासोन इंजेक्शन, डायजेपॉम इंजेक्शन, डाइक्लोफेनिक इंजेक्शन, फेल्कोनाजेल टैबलेट) के अलावा अन्य ऐसी दवाएं हैं जो स्टोर रूम में हैं लेकिन पर्चे में बाहर से लिखी जा रही हैं।

.....................
क्या बोले सीएमएस
सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि कभी-कभी दो मेल की दवाएं आ जाती हैं। जिसमें एक ओपीडी में रखवाई जाती है दूसरी स्टोर में रहती है। दवाएं ओपीडी में हैं यदि मरीजों को बाहर से लिखी जा रही हैं तो वह आकर शिकायत करें। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed