फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Train station and checking in

स्टेशन व ट्रेनों में हुई चेकिंग

Sun, 20 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Sun, 20 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Train station and checking in
उन्नाव जंक्शन पर यात्रियों व वेंडरों से पूछताछ करते जीआरपी सीओ हृदयेश कठेरिया व एसओ ज्ञान प्रकाश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

होली के त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्नाव जंक्शन में सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान 30 बेटिकट लोगों से जुर्माना वसूला गया, चार बाइकों को चालान व पांच के खिलाफ स्टेशन पर गंदगी फैलाने को लेकर कार्रवाई की गई। चेकिंग में रेलवे के सीआईटी, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन



 चेकिंग अभियान में शनिवार सुबह आठ बजे उन्नाव जंक्शन पहुंची चीफ इंस्पेक्टर टिकट (सीआईटी) की टीम ने स्टेशन परिसर के अलावा ट्रेनों में सघन चेकिंग की। इसमें लखनऊ से आए टिकट निरीक्षकों, स्थानीय टिकट निरीक्षकों व जीआरपी स्टाफ ने 30 लोगों को बिना टिकट पकड़ लिया। सभी लोगों को 10 हजार का जुर्माना जमा करवाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन



जांच दल में मुख्य टिकट निरीक्षण एएजायस व एसके जुनेजा के साथ शकील, मुकेश, राकेश, आरपीएफ उप निरीक्षक रामविलास, मनोज व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। देर शाम साढ़े छह बजे जीआरपी सीओ हृदयेश कठेरिया उन्नाव जंक्शन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने जीआरपी एसओ ज्ञान प्रकाश तिवारी व अन्य स्टाफ के साथ स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों में संदिग्ध वस्तु व व्यक्तियों की जांच की। स्टेशन परिसर में खड़ी चार बाइकों का चालान किया गया और पांच लोगों के खिलाफ स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा सिविल पुलिस में एएसपी रामकिशुन यादव ने भी कोतवाली प्रभारी व अन्य स्टाफ के साथ स्टेशन पहुंचकर चेकिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed