फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Statues of Mangal Pandey and Azad were installed

Unnao News: मंगल पांडेय व आजाद की प्रतिमा की गई स्थापित

Mon, 27 Feb 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Statues of Mangal Pandey and Azad were installed
मौरावां। ब्लाक हिलौली के गुलरिहा गांव स्थित अमर शहीद स्मारक परिसर कैलाशनाथ आश्रम में रविवार को शहीद श्रद्धांजलि समारोह व क्रांतिकारी मंगल पांडेय और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसमें वीर नारियों के साथ वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों और छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित शहीद श्रद्धांजलि व दो क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व भारत माता के पूजन के साथ हुई। इसके बाद सैनिक स्मारक पर अतिथियों ने पुष्प चक्र चढ़ाए। परिसर में बने सेनानी श्रद्धासरोवर तट पर स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडेय व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण रिटायर्ड सैन्य अधिकारी व आईएएस राघवेंद्र विक्रम सिंह, रिटायर्ड आईजी शैलेंद्र प्रताप सिंह, रायबरेली के सलोन विधायक अशोक कुमार व एएसपी शशि शेखर सिंह ने किया। गणेशराम इंटर कालेज की छात्राओं ने वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आयोजक जन जागरण संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार एसके वाजपेयी सहित अन्य अतिथियों ने सेना में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों वीर नारी विनीता, मुन्नी देवी मिश्रा, धुन्नी देवी, सावित्री देवी, वीर पुत्र आदित्य वीर व पिता सुंदरलाल यादव को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक सम्मान व छात्र छात्राओं को भी प्रतीक चिन्ह दिए गए। रिटायर्ड आईजी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. संतलाल ने किया। इस दौरान मेजर जनरल एनबी सिंह, लेफ्टिनेंट जर्नल दुष्यंत सिंह, कर्नल जेएन पांडेय, लेफ्टिनेंट कर्नल राधाकृष्ण बाजपेयी, हरिकृष्ण वाजपेयी, मौरावां थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, समन्वय परिवार के अध्यक्ष ललित मोहन बाजपेयी, बृजेंद्र बाजपेयी, गुलरिहा प्रधान योगेंद्र सिंह भोले, अरूण सिंह, बलबीर सिंह, संजय कुमार व रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed