{"_id":"581f75354f1c1bf37eb378cb","slug":"state-employees-will-be-united-against-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ एकजुट होंगे राज्य कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ एकजुट होंगे राज्य कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
संबोधित करते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संजीव पांडेय ने कहा कि संगठन का एकमात्र लक्ष्य कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ना है। कुछ लोग संगठन का नाम बदनाम कर राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। उन्होंने 20 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेशीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। कार्यवाहक अध्यक्ष मधुर मोहन श्रीवास्तव, गंगा कृष्ण शुक्ल, आरएन रावत, राजेश कुमार, दिलीप सिंह भदौरिया, बेबी सिंह, नीतू सिंह, उमाशंकर अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। शीघ्र समस्याओं का हल न होने पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन होगा। बैठक में विमलेश कुमारी, शिवबरन, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, बीना गुप्ता, भूपेंद्र शुक्ल, रामदुलारे, केजी रावत, रत्नेश, महादेव, चंदन मौजूद रहे।